Header Banner

जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

BY — September 27, 2018

उदयपुर। पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में घंटाघर थानांतर्गत तीन जनों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। मौके से नौ हजार रूपए भी बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि एएसपी पारस जैन व वृताधिकारी स्वाति शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी गोपाल चन्देल को बागरगली हाथीपोल अन्दर गली में सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की जानकारी मिली। इस पर टीम का गठन कर धरपकड़ हेतु हेड कांस्टेगबल जितेन्द्र कुमार, चन्द्रभान सिंह, कांस्टेजबल राजपाल, सत्यपाल, दिग्विजय सिंह व हितेन्द्र सिंह को थाना क्षेत्र में रवाना किया। टीम ने दबिश देकर मौके से वसीम उर्फ लाला पिता रफीक खान, मोहसिन पिता शेर खान, नईम खान पिता मुस्ताक खान को गिरफ्तार कर नौ हजार रूपये बरामद किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply