Header Banner

दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के तैराकों ने लहराया परचम

BY — October 4, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के तैराकों ने हाल ही में सम्पन्न 63 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हो कर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में परचम लहराया। यह सीकर में स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की गई।

उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा गौरवी सिंघवी ने तीन स्वर्णपदक जीत व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। राघव खंडेलवाल ने रजत पदक, विमन्यु शर्मा और अदिति पाटिल ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसी क्रम में निखिल जांगिड़ ने रिले रेस में स्वर्णपदक अपने नाम किया। नासिर चक्कीवाला व अक्षत कंुभट ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply