उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस का शुभारंभ आज

BY — October 4, 2018

उदयपुर। रेलवे द्वारा शुक्रवार को उदयपुर सिटी स्टेशन पर शाम 4 बजे उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफ़र ट्रेन का शुभारम्भ किया जाएगा। इसे हरी झंडी सांसद अर्जुनलाल मीणा, सांसद सीपी जोशी, विधायक फूल सिंह मीणा तथा महापौर चन्द्र सिंह कोठारी दिखाएंगे।

उदयपुर-पाटलिपुत्र-उदयपुर
उदयपुर-पाटलिपुत्र नई ट्रेन उदयपुर को मिलने वाली यह तीसरी हमसफ़र ट्रेन है इससे पूर्व उदयपुर-मैसूरू व उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला हमसफ़र ट्रेन उदयपुर को प्राप्त हो चुकी है। उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा गाड़ी संख्या 09669, उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस उदयपुर स्टेशन से 16 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 3.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके ठहराव – मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा तथा दानापुर स्टेशन होंगे।
इसका नियमित संचालन उदयपुर से 10 अक्टूथबर से प्रत्येक बुधवार तथा पाटलिपुत्र से 12 अक्टूाबर (प्रत्येक शुक्रवार) को किया जायेगा। गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफ़र एक्सप्रेस उदयपुर से प्रत्येक बुधवार को 12.20 बजे प्रस्थान करेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए गुरुवार 21.15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 00.10 बजे पाटलिपुत्र से प्रस्थान कर उपरोक्त स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शनिवार 08.20 बजे उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 16 थर्ड एसी व 2 पॉवर कार सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *