Header Banner

अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों में खेलकूद का आयोजन

BY — October 5, 2018

अग्रसेन जयन्ती षोभायात्रा महोत्सव तैयारियां जोरों पर

उदयपुर। अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन पंचायत के द्वारा संकल अग्रवाल समाज की पांचों पंचायतों के हर आयु वर्ग के लिये पृथक-पृथक बेडमिन्टन एवं केरम एकल प्रतियोगिताओं का अग्रमहाकुम्भ 9 अक्टूबर तक रोजाना सांयकाल सात से दस बजे तक धानमण्डी स्थित श्री जैन अग्रवाल बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में रहा है।

रामचन्द्र सिंहल एवं भूपेन्द्र अग्रवाल के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में 9 से 12 वर्श तक के बालक-बालिकाओं-काॅलेज स्तर के युवक-युवतियों एवं पुरूशों की भारी तादाद में उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर को आरएमवी मैदान में आयोजित भव्य अग्रसेन षोभायात्रा की तैयारियां अन्तिम चरणों में है। शोभायात्रा आरएमवी खेल मैदान से प्रारम्भ होकर सूरजपोल लक्ष्मीनारायण मन्दिर, झीणीरेत चैक, धानमण्डी, देहलीगेट, बापूबाजार होते हुए पुनः आर.एम.वी. प्रांगण पहुंचेगी। षोभायात्रा में पारम्परिक वेषभूशा-षाही परिधान, श्रेष्‍ठ मनमोहन एवं षालिन वस्त्र धारण करने वाले अग्रबन्धुओं में से 18 वर्श से अधिक आयुवर्ग के अविवाहित युवक-युवतियों, विवाहित महिलाओं-पुरूषों एवं पांच से 15 वर्श तक के विचित्र-वेषभुशा धारण करने वाले बालक-बालिकाओं में से प्रत्येक वर्ग के श्रेश्ठ दो-दो प्रतिभागियों को प्रत्येक पंचायत से (पांच समाज से) चयनित किया जाकर षोभायात्रा समापन पर समारोह में पुरूस्कृत किया जायेगा। पारितोषिक समिति के संयोजक शैलजा अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, नीतू गुप्ता को षोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर इन प्रतिभागियों को अपना नाम भिजवाकर बैच नम्बर प्राप्त करने होंगे। निर्णायक मण्डल बैच/कोड नम्बर से निर्णय देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply