डीपीएस उदयपुर के छात्रों ने राईफल शूटिंग में जीता रजत पदक

BY — October 8, 2018

उदयपुर। संस्कृति द स्कूल अजमेर में आयोजित की गई सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन की शूटिंग प्रतियोगिता में अण्डर-17 छात्र वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छात्रों ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाते हुए रजत पदक पर निशाना लगाया।

टीम कोच राजन मलिक ने बताया कि डीपीएस उदयपुर की टीम में कीर्तिश कक्षा-9, सुधीरप्रताप कक्षा-9 एवं यदुनंदन सिंह कक्षा-10 ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर रजतपदक प्राप्त किया। कक्षा- 9 की छात्रा सुदीक्षा सिंह देवड़ा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान प्राप्त किया जो कि आगामी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली सीबीएसई वेस्ट जोन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने विजेता छात्रों को रजत पदक प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *