Header Banner

दिल्ली पब्लिक स्कूल ने शतरंज में जीता कांस्य पदक

BY — October 9, 2018

उदयपुर। सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन की शतरंज प्रतियोगिता जीडी गोयनका स्कूल ग्वालियर में आयोजित अण्डर-11 छात्रा वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

डीपीएस उदयपुर की टीम में कक्षा पंाचवी की आन्या चावत, उत्सवी दवे, कक्षा दूसरी की अदविका सरूपरिया और नेहल तलेसरा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर कंास्यपदक प्राप्त किया। आन्या चावत को श्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंडर 14 छात्र वर्ग में प्रतिभागी कक्षा चैथी के केविन सुखाड़िया, कक्षा आठवीं के युग नागदा, कुश तलेसरा, विनय जैन ने भी शतरंज प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापिका शालीनी सिंह ने टीम कोच विशन रेगर, टीम मैनेजर स्वाति सरूपरिया की टीम को कांस्यपदक प्राप्त करने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply