Header Banner

दिल्ली पब्लिक स्कूल बना एथलेटिक चेम्पियन

BY — October 10, 2018

उदयपुर। राजकीय फतह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल द्वारा आयोजित की गई 63वीं जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में डीपीएस उदयपुर ने जनरल चेम्पियनशिप प्राप्त की।

खेल प्रशिक्षक डाॅ. गजेन्द्र शर्मा ने बताया किएमबी काॅलेज खेल मैदान पर हुई जिसमें .में डीपीएस के छात्र निकवेन्द्र सिंह, राज्यवर्धनसिंह खिंची ने 1500 एवं 3000 व 100 मीटर दौड़ में स्वर्णपदक प्राप्त किया। इसी क्रम में 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में निशांत, राजवर्धन, अदवित एवं नमनराज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्णपदक प्राप्त किया। अंत में निशांत व निकवेन्द्र ने 100 तथा 800 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया एवं डीपीएस को जनरल जनरल चेम्यिनशिप दिलायी। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो. वाइस चैयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने विजेता छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply