Header Banner

माता के दरबार सजे, 9 दिनों तक रहेगी धूम

BY — October 10, 2018

अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में घट स्थापना

उदयपुर। शहर के विभिन्‍न शक्तिपीठों पर शुभ मुहूर्त में घटस्‍थापना की गई। आज से आश्विन नवरात्रा का आरंभ हुआ। शहर के अम्‍बामाता, सुखदेवी माता, कालका माता सहित गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में घट स्थापना की गई।

मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार किया जाकर नो कन्याओं का पूजन किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में लाईटों की रोशनी से जगमग किया गया। नवरात्रि के नो दिन अलग अलग तरह से माता का श्रृंगार किया जायेगा। प्रतिदिन सुबह 09 एवं सायं 07 बजे महाआरती की जायेगी।
भजन संध्या : देवेन्द्रसिंह गोड़ ने बताया कि 13 अक्टुबर एक शाम 07 बजे मां कालका माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा जिसमें भजन गायक जितेन्द्र जोशी एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा माता के भजन गाये जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply