Header Banner

फिल्मी गीतों एवं भजनों पर राधा-कृष्ण रास रचाया युवतियों ने

BY — October 13, 2018

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में कल से प्रारम्भ हुए नवरात्रि महोत्सव-2018 के चैथे दिन आज महिला-पुरूष एवं युवक-युवतियों ने डीजे साउण्ड पर बज रहे फिल्मी गीतों व भजनों पर थिरकते हुएराधा कृष्ण रास रचाते हुए नृत्य किया।

संगठन के प्रचार-प्रसार मंत्री शिवम मंूदड़ा ने बताया कि आज चैथे दिन महिलायें पाले रंग के परधिानों में सज-धज कर पंहुची। चैथे दिन के अतिथि मोहनलाल देवपुरा,भावना देवपुरा, विशाल तापड़िया थे जिन्होंने गरबा शुरू होने से पूर्व मां अम्बे की आरती की। अध्यक्ष भरत बाहेती ने बताया कि प्रतिदिन युवक-युवतियों के लिये विशेष पुरूस्कार रखे गये है। जिसे सभी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply