Header Banner

राउंड-टेबल ने लगाई फन की पाठशाला

BY — October 22, 2018

उदयपुर। हर बच्चे के चेहरे पर एक्साइटमेंट थी। हर कोई अपनी बात रेडियो पर बोलने को बेताब था और जब बच्चों ने बोलना शुरू किया तब माईएफएम ऑफिस में मौजूद हर शख्स मुस्कुरा उठा, मौका था राउंड टेबल उदयपुर व लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 की ओर से आयोजित माईएफएम फन की पाठशाला का।

सर्किल की चेयरपर्सन शबनम तोबवाला ने बताया कि जहाँ दशहरा क्विज के बाद बच्चों ने रेडियो पर अपनी विशेज दी और 94.3 माईएफएम से आरजे सिम, आरजे काव्य और आरजे माहिया के साथ ढेर सारी मस्ती की। क्लब की लेडीज ने भी आरजे माहिया के दोपहर शो में “तुम्हारी मेरी बातें” शो में क्लब की आरजे एक्टिविटीज के बारे में बताया और उदयपुरवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply