Header Banner

पेसिफिक फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट में आपातकालीन उपचार पर प्रशिक्षण

BY — October 24, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक इंस्टीट्यूट आॅफ फायर एण्ड सैफ्टी मैनेजमेंट महाविद्यालय एवं पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान मंे छात्रों के लिए आपातकालीन प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें ब्रजेश भारद्वाज ने जलने, कट लगने व चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया एवं डाॅ. एन. जे. जैता जी असिस्टेंट प्रोफेसर, आॅर्थोपेडिक विभाग पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल ने फ्रेक्चर के प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही डाॅ. कृष्ण गोपाल ने एनेस्थिलीयोजी एवं अजय कुमार चैधरी ने सी.पी.आर के बारे में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में सभी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डाॅ. ए. पी. गुप्ता प्रधानाचार्य पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पिटल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री हेमेन्द्र पंवार एवं श्री नीरज खटीक के द्वारा किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply