Header Banner

धवल चंादनी में हुआ गरबा रास

BY — October 26, 2018

उदयपुर। माहेश्वरी महिला क्लब द्वारा समाज की महिलाआंे के लिये ओरियंटल पैलेस रिसेार्ट में धवल चंादनी रात में गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की 150 से अधिक महिलाओं ने एक साथ गरबा रास किया तो दृश्य नयनाभिराम हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका सुधा जेथलिया थी।

गरबा रास तीन आयुवर्ग में विभाजित किया गया तथा गरबा की वेशभूषा में आने वाले प्रतिभागियों को सुधा जेथलिया एवं समाज की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रारम्भ में अध्यक्ष सरिता न्याती ने सभी का स्वागत किया। सचिव आशा नरानीवाल ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू गांधी ने किया। इस अवसर पर कविता,रीमा,प्राची, कान्ता, राजकुमारी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply