नये कलेक्शन के साथ महिलायें पहुंची एक्सपो में

BY — November 1, 2018

शगुन एक्सपो शुरू, महिला सुरक्षा को लेकर एप लाॅन्च

उदयपुर। शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रति तीन माह में आयोजित किया जाने वाला तीन दिवसीय शगुन एक्सपो का आज से सौ फीट रोड़़ स्थित अशोका ग्रीन में प्रारम्भ हुआ।

संस्थान की प्रमुख सीमा भण्डारी ने बताया कि इस एक्सपो में जोधपुर, जयपुर, बैगलोर, मुबंई की तिन नयी डिजायनर साड़िया, लहंगे, कुर्तियंा, लेदर बैग, हेण्ड बैग, ज्वैलरी, किड्स वियर, स्टोन ज्वैलरी सहित अनेक उत्पाद एक ही छत के नीचे बहुत ही कम दाम पर उपलब्ध है। इस बार एक्सपो में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। सर्वाधिक शाॅपिंग करने वाले ग्राहक को गोल्ड इयरिंग दी जायेगी।
सीमा भण्डारी ने बताया कि एक्सपो का उद्घाटन प्रीति अग्रवाल, डाॅ. स्वीटी छाबड़ा, लविना सिंघटवाड़िया व मोनिका मेवाड़ा ने किया। इन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शगुन इन्टरनेशनल द्वारा तैयार किये गये एप को लान्च किया गया, जो महिला सुरक्षा में काफी सहयोगी साबित होगा। पहले ही दिन महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *