Header Banner

बार में महिला कॉमन रूम का उदघाटन

BY — November 1, 2018

उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर में लम्बे समय से चली आ रही महीलाओं के काॅमन रूम की समस्या को देखते हु बार कार्यकारीणी के द्वारा महिला काॅमन रूम का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन गुरुवार को बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभा शर्मा, बार कौंसिल आॅफ राजस्थान के मेम्बर राव रतन सिंह एवं बार पूर्व अध्यक्ष शकुन्तला जोशी ने किया।

महासचिव चेतन पुरी गोस्वामी ने बताया कि उद्घाटन का कार्यक्रम 1.15 बजे प्रारम्भ हुआ जिसमें कई महिला अधिवक्ताअेां के साथ न्यायिक अधिकारीगण ममता जी शर्मा, डाॅ. दुश्यन्त दत्त ,महेन्द्र कुमार दवे, प्रदिप कुमार वर्मा, दिनेश नागोरी, आदि अधिकारी गण उपस्थित थे। बार एसोसिएशन की पुरी कार्यकारीणी अध्यक्ष श्री रामकृपा शर्मा उपाध्यक्ष श्री डाॅ. सत्येन्द्र सिंह सांखला सचिव ओम प्रकाश प्रजापत वित्त सचिव हरीश शर्मा पुस्तकालय सचिव हेमन्त पालीवाल बार के सहवृत सदस्य गणेश लाल तेली, पुष्कर लाल लोहार,भूपेन्द्र सिंह चुण्डावत,मो.अशफाक खान, विक्रम सिंह चैहान, अजय आचार्य के साथ बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष महेन्द्र जी नागदा, प्रवीण जी खण्डेलवाल, प्रमोदनी जी बक्षी , शान्ति लाल चपलोत के साथ कई अधिवक्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन के बाद अल्पाहार लिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply