आचार्य देवेन्द्र मुनि की जयन्ती पर कार्यक्रम

BY — November 5, 2018

उदयपुर। श्रमणसंघ के द्वितीय पट्टधर आचार्य देवेन्द्र मुनि महाराज की आज आचार्य डाॅ. शिवमुनि महाराज के सानिध्य में महाप्रज्ञ विहार में 85 जन्म जयन्ती मनायी गई।

आचार्य डाॅ. शिवमुनि महाराज ने कहा कि आचार्य देवेन्द्र मुनि ने श्रमण संघ को नई उंचाईयंा प्रदान की और आज यह संघ उनके दिखायें मार्ग पर चल रहा है। आचार्य के रूप में अनेक कार्य करते हुए संघ को एकजुट बनाये रखना होता है और यह कार्य आचार्य देवेन्द्र मुनि ने बखूबी किया। समारोह को श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक सध उदयपुर के अध्यक्ष आंेकारसिंह सिरोया, शिवाचार्य चातुर्मास आयोजन समिति के मुख्य संयोजक विरेन्द्र डंागी ने भी संबोधित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *