जैन दिवाकर महाराज की जन्म जयंती मनायी

BY — November 10, 2018

उदयपुर। श्रमण संघ के आचार्य रहे जैन दिवाकर महाराज की जन्मजयंती आज आत्मज्ञानी आचार्य सम्राट पूज्य आचार्य डाॅ.शिवमुनि मसा, युवाचार्य प्रवर महेन्द्र ऋषि मसा आदि ठाणा-10 के सानिध्य में महाप्रज्ञ विहार में जन्मजयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीशिवाचार्य प्रश्न मंच समिति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

श्री शिवाचार्य प्रश्न मंच समिति के संयोजक श्रीमती संतोष मेहता ने बताया कि प्रश्न मंच समिति द्वारा प्रश्न प्रतियोगिता ‘‘कौन बनेगा ज्ञानी क्रिकेटर‘‘ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं व मंडलों की 14 टीमों ने भाग लिया। जैन दर्शन की प्रश्नोत्तरी को एक क्रिकेट के रूप में खेलाया गया। जिसमें 84 प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।
अंत में 2 टीम चन्दन बाला महिला मण्डल अहिंसापुरी व देवेंद्रमहिला मण्डल बराबर अंको से विजेता रही। सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की कार्यकर्ता श्रीमती श्यामला वर्डिया, देवेंद्र महिला मण्डल की अध्यक्ष सुधा भंडारी, नगर निगम की पूर्व महापौर रजनी डांगी, श्री शिवाचार्य चातुर्मास यातायात संयोजक संजय भंडारी, महेन्द्र तलेसरा, प्रवीण पोरवाल, डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री, सह संयोजक ममता रंाका भी मौजूद थे। प्रश्न मंच समिति की सह संयोजक ममता रांका ने आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *