Header Banner

चेतन सोनी अध्यक्ष, राजेश खत्री सचिव मनोनीत

BY — November 12, 2018

लखारा चैक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। लखरा चैक एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव आज लखारा चैक स्थित अग्रवाल जैन बाल मन्दिर में सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से चेतन सोनी को अध्यक्ष, राजेश खत्री को सचिव मनोनीत किया गया।

प्रचार प्रसार मंत्री कालू प्रजापत ने बताया कि पंाच वर्ष बाद सम्पन्न हुए चुनाव में संरक्षक के रूप में वरिष्ठ सदस्य ब्रजमोहन अग्रवाल, श्याम मानूजा, उपाध्यक्ष ललित जैन, संगठन मंत्री हरीश सोनी, कोषाध्यक्ष मनोहर भोरावत,सह सचिव नितेश जैन, संास्कृतिक मंत्री चन्द्रेश लक्षकार सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भरत जैन, बजंरग मंत्री, मुकेश
माधवानी, कमल मानूजा, जगदीश सोनी, तरूण सोनी को नियुक्त किया है।
नवमनोनीत अध्यक्ष चेतन ने इस अवसर पर बताया कि पिछले काफी समय से पार्किंग समस्या से जूझ रहे व्यापारियों की इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर मार्शल चैराहे से देहलीगेट तक चार पहिया एवं लोडिंग आॅटो के लिये वन वे कराया जायेगा ताकि यातायात समस्या से छुटकारा मिल सकें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply