टेलेन्ट राउण्ड के साथ ही हुई शुरूआत

BY — November 25, 2018

मिस्टर एण्ड मिस माॅडल आॅफ इंडिया एवं मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान सीजन-2

उदयपुर एपेक्स एएमआई संस्था की ओर से आयोजित की जा रही मिस्टर एण्ड मिस माॅडल आॅफ इंडिया के टेलेन्ट राउण्ड के साथ ही मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान के सीजन-2 के 4 दिवसीय आयोजन की शुरूआत आज सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में हुई।

एपेक्स के निदेशक गोपाल गायरी ने बताया कि इस आयोजन की शुरूआत आज 25 नवबंर को टेलेन्ट राउण्ड से हुई। जिसमें शहर के युवक-युवतियों ने अपने भीतर छिपी प्रतिभा को दिखाया तो आयोजक तक आश्चर्यचकित हो गये। कल सोमवार 26 को पोर्ट फाोलियो शूट किया जायेगा। इसके अलावा प्रतिभागियों का ग्रुमिंग एवं योगा सेशन भी होगा। 26 को ही शहर की आउटिंग विजिट भी रहेगी। जहंा शहर के अनेक सुन्दरतम स्थानों पर घुमा कर उनका पोर्ट फोलियों शूट किया जायेगा। 27 नवम्बर कोे प्रतिभागियों का पर्सनल्टी डवलपमेन्ट कार्यक्रम एवं गाला डिनर होगा। इस दौरान ग्रुमिंग एक्सपर्ट डाॅ. स्वीटी छाबड़ा प्रतिभागियों को फिट एवं स्वस्थ रहने के गुर सिखायेगी। 28 नवबंर को अशोका ग्रीन में फिनाले होगा।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बहु प्रतिक्षित मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान सीजन-2 भी इसके साथ ही प्रारम्भ होगा। इसमें टेलेन्ट राउण्ड व फिनाले साथ होगा। इस आयोजन में सेलिब्रिटी के रूप में माॅडल एण्ड बाॅलीवुड एक्ट्रेस पायल वाधवा मौजूद रहेगी। सेलिब्रिटी एंकर रूबी टेरर मौजूद रहेगी। जूरी पैनल में नेशनल ब्यूटी पेजेन्ट आर्गेनाईज़र जया हांडा,पायल वाधवा,स्वीटी छाबड़़ा, डाॅ. स्मृति गौड, मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान की सीजन फस्र्ट की विनर अंजली भावसार होगी। इस दौरान फेमिना मिस इंडिया वेस्ट जोन के आॅफिशियल कोरियोग्राफर दिल्ली के क्रियेटिव डायरेक्टर विशाल कुमार होटला भी मौजूद रहेंगेे।
निदेशक गोपाल गायरी ने बताया कि ग्रान्ड फिनाले में ट्रेडिशनल एवं वेस्टर्न राउण्ड होंगें और साथ गु्रमिंग,टेलेन्ट व एथेनेटिक राउण्ड की मार्किंग के आधार पर विनर घोषित किया जायेगा। फिनाले की डिजायनर जयपुर की दिव्या भटनागर है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि मिसेज ब्यूटी आॅफ राजस्थान की फस्र्ट रनर अप इंडिया क्वीन परिधि भटनागर 2017 मौजूद रहेगी। तीनों आयोजन में उत्तराखंड,उडीसा,कर्नाटक,दिल्ली,अजमेर, कोटा, जयपुर,गुजरात सहित विभिन्न शहरों से 25 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *