Header Banner

स्नेह मिलन में गूंजे गीतों के सुर

BY — November 28, 2018

उदयपुर। सृजन द स्पार्क का स्नेहमिलन समारोह भुवाणा सिथत लोट्स गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी पुलिस प्रसन्नकुमार खमसेरा थे।

अध्यक्ष पी.एस.तलेसरा ने बताया कि इस अवसर पर महिला-पुरूष सदस्यों द्वारा फिल्मी गीतों एवं गज़लांे की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। समारोह में सचिव अब्बासअली बन्दुकवाला,राजेन्द्र शर्मा, दिनेश कटारिया,राजेश खमेसरा,उमेश मनवानी,इकराम कुरैशी,मनीष बाहेती, प्रकाश लोढ़़ा, हेमंत भगवानी ने अपनी सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुतिंया दी।
सचिव अब्बासअली बन्दुकवाला ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. लक्ष्मणसिंह झाला, अनुपम देवपुरा,विजेन्द्र बापना,प्रकाश छाबड़ा,कैलाश सिंघवी को सृजन द स्पार्क में नये सदस्य के रूप में शामिल किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply