Header Banner

उच्च शिक्षा में कार्यरत 5 युवा महिलाओं को निरूपमा सम्मान

BY — November 28, 2018

उदयपुर। ऐश्वर्या काॅलेज प्रांगण में उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा महिलाओं को निरूपमा वुमन अचीवर्स अवार्ड-2018 से 5 महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि वर्धमान महावीर ओपन यूनिर्वसिटी कोटा की रिजनल डायरेक्टर डाॅ. रश्मि बोहरा थी।

संस्थान की अध्यक्ष डाॅ. सीमा सिंह ने बताया कि इस वर्ष 5 महिलाओं डाॅ. अनुपमा दवे, डाॅ. अंजली सिंह, डाॅ. खुशी छाबडा, सुश्री दिव्यानी मजूमदार, डाॅ. वत्सला सिंह को सम्मानित किया गया। वर्ष 2016 से निरूपमा सिन्हा की स्मृति में यह अवार्ड दिया जा रहा है। इस सम्मान का उदेश्य युवा महिलाओं को चुनौतियों का सामना करते हुए अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त करने पर यह पुरूस्कार दिया दिया जाता है।
डाॅ. सीमा सिंह ने बताया कि महिलाएं इस युग में हर क्षेत्र में आगे जा रहीं है, शिक्षा के द्वारा ही एक नारी अपने परिवार, घर, समाज और देश को संवार सकती है। आज के युग में युवा महिलाओं के सामने कई चुनौतिया है। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि विपरीत समय में धेर्य रखते हुए बिना रूके कार्य करते रहना चाहिए। यह भी बित जायेगा, कहते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। अतिथि डाॅ. रश्मि बोहरा ने सभी विजेताओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply