Header Banner

उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन द्वारा सद्भावना क्रिकेट सीरिज प्रारम्भ

BY — December 2, 2018

उदयपुर। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन सद्भावना क्रिकेट सीरिज फिल्ड क्लब में प्रारम्भ हुई। प्रथम मैंच में प्रेसीडेन्ट इलेवन ने सेक्रेट्री इलेवन को 56 रन से हराकर उद्घाटन मैच जीता।

उदयपुर टेक्स बार स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमेन प्रफुल ओरड़िया ने बताया कि राजेश सुराणा व प्रकाश लोढ़़ा के नेतृत्व में टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर प्रतीक नलवाया व सुधीर मेहता ने बनाया। प्रारम्भ में टेक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने संाकेतिक रूप से मुख्य अतिथि जमनालाल सुहालका को बोलिंग की।
सचिव किशोर पाहुजा ने बताया कि अगला मैच सीए ब्रान्च के साथ खेला जायेगा। निर्मल सिंघवी व सीए ब्रान्च के चेयरमेन पंकज जैन ने बताया कि एक मैच जीएसटी डिपार्टमेन्ट व इनकम टेक्स डिपार्टमेन्ट के बीच खेला जायेगा। योगेश पोखरना ने बताया कि इस दौरान वाॅलीबाॅल एवं बेडमिन्टन के मैच भी खेले जायेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply