Header Banner

उदयपुर लिटिल स्टार ऑडिशन में बच्चों ने लिया हिस्सा

BY — December 10, 2018

अगला ऑडिशन 15 और 16 दिसंबर को

उदयपुर। शहर में बच्चों के लिए क्रिसमस डे पर 25 दिसंबर को होने वाले उदयपुर लिटिल स्टार 2018 किड्स फैशन शो का दूसरा ऑडिशन आज रविवार को एब्सल्यूट कैफे, शक्तिनगर में हुआ।

दूसरे ऑडिशन में 3 से 10 वर्ष के बच्चों 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक किया, हॉबी बताई। सभी बच्चे प्रोत्साहन मैडल पाकर काफी उत्साहित हुए। आयोजक एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की रीना जैन ने बताया कि शो के लिए अगला ऑडिशन 15 दिसंबर शनिवार को नवरतन कॉम्पलैक्स स्थिति आरनोल्ड फिटनेस क्लब (जिम) और 16 दिसंबर रविवार को सेक्टर 11 स्थिति आरनोल्ड फिटनेस क्लब में होगा। निर्णायक दल मुकेश माधवानी, विनोद लोहार, डॉ. जफर ने बच्चों की प्रस्तुति के अनुसार उनका चयन किया है। बच्चों को चयन की जानकारी 17 दिसंबर बाद दी जाएगी। शो में मैक्स स्टोर, प्रभात सेलून, लेकसिटी कैमरा क्लब, आरनोल्ड जिम, क्रिएटिवी डिजी ग्राफिक, ग्रोवेल डिजिटल मार्केटिंग का सहयोग रहा है। ऑडिशन में चयनित बच्चों को 23 से 25 दिसंबर दिन तक तीन दिन की वर्कशॉप दी जाएगी और 25 दिसंबर की शाम को ग्रांड फिनाले होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply