खेल सप्ताह का समापन

BY — December 21, 2018

उदयपुर. विद्या भवन रुरल इन्स्टीट्यूट, उदयपुर में विद्यार्थियों के खेल सप्ताह का समापन विद्या भवन के अध्यक्ष श्री अजय मेहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

खेल प्रभारी डॉ नीरू श्रीमाली ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रो. सूरज जेकब ने क्रिकेट के फाइनल मैच का उद्घाटन करवाया. बीएससी द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर के बीच हुए मुकाबले में स्नातकोत्तर कक्षा 5 रन से विजयी हुई. प्रवीण प्रजापत मेंन ऑफ़ द मैच रहे. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ रतन सुथार के अनुसार खो-खो एवं रस्साकसी प्रतियोगिता में सोनल का दल प्रथम रहा. इसी तरह चम्मच रेस में माधुरी, सुमन एवं रेखा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. संस्थान निदेशक डॉ टी. पी. शर्मा ने खेल सप्ताह के सफल आयोजन की बधाई देते हुए खेल सप्ताह के समापन की घोषणा की. यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में महाविद्यालय की खेल प्रभारी डॉ नीरू श्रीमाली ने दी.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *