Header Banner

शक्तावत का विधायक बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर स्वागत

BY — December 22, 2018

उदयपुर। वल्लभनगर के नव निर्वाचित विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के विधायक बनने के बाद प्रथम बार उदयपुर आगमन पर प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रतापनगर चौराहे पर माला व मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

शक्तावत को उदयपुर के प्रतापनगर चौराहे से जुलूस के रूप में सैकड़ों दोपहिया व चारपहिया वाहनों के साथ मोहता पार्क ले जाया गया। इस दौरान रास्ते में सुन्दरवास, सेवाश्रम चौराहा, कोर्ट चौराहा, चेटक सर्कल से मोहता पार्क पर कांग्रेसजनों व आमजन द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्त्ताओं ने राहुल गांधी जिन्दाबाद, सोनिया गांधी जिन्दाबाद, कांग्रेस पार्टी के नारे लगाकर आकाश गुंजायमान कर दिया। रैली में शक्तावत ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं एवं आमजन ने जो समर्थन दिया है उसके प्रति धन्यवाद अर्पित किया।
इस अवसर पर सुधीर जोशी, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, अशोक तम्बोली, गोपाल जाट, यशंवत सालवी, संदीप गर्ग, पिंटु मेघवाल, महेन्द्र कुमार चौधरी, मुलेश कुमार, केराराम, प्रकाश सिंह चौधरी, चेनाराम अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply