छठें रक्तदान शिविर में 132 यूनिट रक्तदान

BY — December 23, 2018

हेमंतबाला-मानसिह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्ववधान में आयोजित

उदयपुर। हेमंतबाला-मानसिह मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नगर माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आरएमवी में आयोजित छठें रक्दान शिविर में पहली बार 132 यूनिट एम.बी.हाॅस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रक्त एकत्रित किया गया। इसमें पंाच महिलाओं ने भी रक्तदान कर महिलाओं की भागीदारी निभायी।

मुख्य अतिथि संासद अर्जुनलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी थे। इस अवसर पर संासद मीणा ने कहा कि हमें रक्तदान के प्रति जनता को और अधिक जागरूक किया जाना चाहिये ताकि रक्त की पड़ रही कमी को पूरा कर किसी के जीवन को बचाया जा सकें। समारोह को चन्द्रसिंह कोठारी एवं पारस सिंघवी ने भी संबोधित किया।
ट्रस्ट आशीष कोठारी व उमा कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंभू जैन, चंचल अग्रवाल, भाजपा नगर मंत्री देवीलाल सालवी, विष्णु प्रजापत, सीआईआरसी रिजनल कोन्सिल कमेटी के नव निर्वाचित सदस्य सीए देवेन्द्र सोमानी, सहित अनेक सीए सदस्य व माहेश्वरी समाज के सदस्य मौजूद थे। प्रारम्भ नगर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष भरत बाहेती ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट आशीष कोठारी व उमा कोठारी ने सभी रक्तदाताओं को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *