Header Banner

राष्ट्रीय दन्त चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम

BY — December 24, 2018

उदयपुर। पेसिफिक दन्त महाविद्यालय एवं चिकित्साल्य, देबारी, उदयपुर तथा इंडियन डेन्टल एसोसिएशन उदयपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय दन्त चिकित्सक दिवस मनाया गया।

यह दिवस स्व. डॉ. आर. अहमद, भारत में दन्तचिकित्सा के प्रथम अन्वेषक की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष पुरे राष्ट्र में मनाया जाता है। पेसिफिक डेन्टल होस्पिटल के मरीज़ो के लिए जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे मुख स्वास्थ्य जागरूकता खेल बेस्ट सेल्फी कांटेस्ट इत्यादि. मरीजों ने मुख स्वास्थ्य विषयों पर विचार प्रकट किये एवं मुख स्वास्थ्य फोटो बूथ पर मुख स्वास्थ्य प्रॉप्स के साथ फोटो खिचवाए। मरीज़ो को टूथब्रश एवं टूथपेस्ट बाँटे गए। इस मौके पर डॉ कैलाश असावा, डॉ मृदुला टांक एवं अन्य दन्त चिकित्सक मौजुद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply