लाभान्वित हो रहे 1600 से अधिक विद्यार्थी

BY — January 1, 2019

हिन्दुस्तान जिंक के शीतकालीन शैक्षिक शिविर

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा और अजमेर में 17 स्थानों पर शीतकालीन शैक्षिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत् 25 दिसंबर से 7 जनवरी तक चलाये जा रहे शिविरों में 56 स्कूलों के बच्चे 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के 1600 से अधिक बच्चें लाभन्वित हो रहे है। इन बच्चों के विज्ञान, गणित और अंगे्रजी विषयों में उन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। ये छात्र छोटे छोटे समूहों में कोचिंग ले रहे है जिनमें विषय विशेषज्ञ द्वारा व्यक्तिगत ध्यान दिया जा रहा है। इन शिविरों में सेल्फ रिडिंग और ग्रुप डिस्कशन को बढ़ावा दे कर उन्हें विषयों में स्वरूचि और बोर्ड परिक्षाओं हेतु तैयारी करवाई जा रही है।
बारहवीं कक्षा के लिए विद्या भवन ग्रामीण संस्थान उदयपुर में इन दिनों आवासीय शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी जिलों के 40 विद्यार्थी भाग ले रहें है। इस शिविर में विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर एवं अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और गणित के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। कक्षा दसवीं के लिए आयोजित शिविरों में विज्ञान,गणित और अंगेजी में वर्कशीट एवं माॅडल पेपर का उपयोग कर उन्हें आगामी परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। ये शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित हो रहै है जिनमें 70 विषय विशेषज्ञ,देश के विभिन्न हिस्सों से आये 80 वालेन्टियर एवं 20 रिसोर्स पर्सन अपनी सेवाएं विद्या भवन के माध्यम से दे रहे है।
हिन्दुस्तान जिं़क के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत विद्या भवन सोसायटी उदयपुर द्वारा राजस्थान के 5 जिलों में 60 राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में परिणाम सुधार हेतु शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कक्षा 7 से 12वीं तक के बच्चों को विज्ञान,गणित और अंग्रेजी विषय के बच्चों को बोर्ड परिक्षाओं के परिणाम में सुधार हेतु उनके विषय आधारित ज्ञान को मजबूती प्रदान की जा रही है जिससे 7000 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे है। हिन्दुस्तान जिं़क की इस पहल से शैक्षणिक वर्ष 2017-18 में उत्तीर्ण परिणामों में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने का सकारात्मक बदलाव आया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *