Header Banner

शीला दक अध्यक्ष मनोनीत

BY — January 3, 2019

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान सेक्टर 4 में सुविधि महिला मंडल के चुनाव आज दिनांक 2 जनवरी 2019 को विधिवत सम्पन्न हुए।

संघ के अध्यक्ष श्री यसवंत आंचलिया एवं मंत्रिमंडल की उपस्थिति में महिला मंडल की 2019-20 की कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित की गई। इसमें शीला दक को अध्यक्ष, नीलम सांखला को मंत्री, रेखा खोखावत को कोषाध्यक्ष तथा 11 एग्जीक्यूटिव सदस्यों को निर्वाचित कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्षा शीला दक ने आगामी कार्यकाल की रूपरेखा रखते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.