Header Banner

आधुनिक कृषि तकनीक से रूबरू कराने को किसान मेला

BY — January 4, 2019

हिन्द ज़िंक, जावर माइंस का आयोजन

हिन्दुस्तान जिं़क के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाधान परियोजना के तहत् जावर माइंस के सामुदायिक केंद्र में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें महिला किसानो सहित 580 किसानो ने भाग लिया।

किसान मेला के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलपति प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा एवं विशिष्ठ अतिथि पीके जैन उपाध्यक्ष बिजनेस डेवलपमेंट एण्ड एक्सटर्नल अफेयर्स हिन्दुस्तान जिं़क उदयपुर थे। शर्मा ने कहा कि वित्त, चित्त और तकनीक का संगम यह किसान मेला आस पास के किसानों की आजीविका सुरक्षा का एकमात्र अवसर है जिसके लिए उन्होनें हिन्दुस्तान जिं़क और किसानो को बधाई दी। इस मौके पर पीके जैन ने किसान मेले के आयोजन के माध्यम से हिन्दुस्तान जिं़क और बायफ संस्था द्वारा आस पास के गांवो की जीवन शैली को गुणवत्तापूर्ण बनाने वाली सभी परियोजनाओं के स्वयंसेवी संस्थाओं स्माईल फाउंडेशन, कोस्वी, राजस्थान सडक सुरक्षा सोसायटी, द फुटबाॅल लिंक एवं किसान समुदाय का संगम स्थापित कर किये जार रहे कार्यो की जानकारी दी।
मेले में हिन्दुस्तान जिं़क की सखी परियोजना , राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, जिं़क फुटबाॅल परियोजना, कृषि विभाग और समाधान परियोजना की स्टाॅल्स लगायी गयी। मेले मे आमंत्रित अतिथियों डाॅ इंद्रजीत माथुर, प्रोफेसर स्नेहलता माहेश्वरी,बायफ के नरेश कुमार, जेपी शर्मा, अनिश औला, अतुल शर्म और महिपाल सिंह राठौड, हिन्दुस्तान जिं़क जावर आईबीयु के आॅपरेशन हेड एचपी कलावत ने स्टाॅल्स का निरीक्षण किया। जेपी शर्मा ने समाधान परियोजना की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सन 2016 से हिन्दुस्तान ज़िंक एव ंबीएसएलडी द्वारा जावर माइंस के आसपास के 1340 किसानों को कृषि विकास की योजनाओं से जोडा गया है। किसान मेला में सभी अतिथियों का स्वागत किसानों द्वारा पगडी पहना कर किया गया। मेवा तलाई गांव की लक्ष्मी देवी ने परियोजना से जुड कर मिले लाभ को सभी से साझा किया। फामर्स इंटरेस्ट गु्र्रप जैसी गतिविधि को किसान महिलाओं ने दर्शकांे के सामने मंचन किया। अतिथियों द्वारा गांव जावर, सींघट वाडा, ओडा,टीढी और अमरपुरा के चयनित उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। किसान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेले का आकर्षण रही जिसमें उपस्थित 580 किसान प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हिन्दुस्तान जिं़क जावर माइंस के इओएचएस हेड सचिन सामर, सेफ्टी हेड विक्रम सिंह पंवार, डीएवी स्कुल प्रींसीपल हरबंस ठाकुर, हेड काॅमर्शियल अजयकुमार,हेड फाइनेंस नरेश कुमार अग्रवाल, हेड एडमिन एवं एक्सटर्नल अफेयर कर्नल विनय शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानो को कृषि उपकरण भी प्रदान किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply