उच्च शिक्षा के लिए हिन्द जिंक द्वारा वित्तीय सहायता नोबल काॅज : गुप्ता

BY — January 10, 2019

हिन्दुस्तान जिंक-यषद सुमेधा स्काॅलरषिप के अंतर्गत 111 विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता

हिन्दुस्तान जिंक अपने स्थापना दिवस के अवसर पर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय स्थित आॅडिटोरियम में गुरूवार को यषद-सुमेधा स्काॅलरषिप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, चीफ आपरेटिंग आॅफिसर पकंज कुमार, चीफ टेक्नोलाॅजी एण्ड इनोवेशन आॅफिसर बरून गोरेन एवं सीएसआर हेड नीलिमा खेतान ने 111 विद्यार्थियों को यषद सुमेधा स्काॅलरषिप प्रदान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सुमेधा की सचिव रश्मि जैन ने सुमेधा स्काॅलरशिप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सुमेधा संस्था का उद्देष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभाषाली बच्चों को उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च षिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। रशिम जैन ने इस नैतिक कार्य के लिए हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा दी जा रही वित्तीय सहायता के लिए भी सराहना की।
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान ज़िंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री अमिताभ गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हिन्ुदस्तान जिं़क नोबेल काॅज के लिए सदैव कटिबद्ध है और हिन्दुस्तान जिं़क के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि कंपनी हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग देकर प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क के चीफ आपरेटिंग आफिसर-श्री पंकज कुमार, चीफ टेक्नोलाॅजी एण्ड इनोवेशन आॅफिसर-श्री बरून गोरेन एवं चीफ कामर्शियल आॅफिसर-श्री रामाकृष्णन काशीनाथ ने सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, परिश्रम एवं लगन से अपने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। हिन्दुस्तान जिं़क विगत वर्षांे से यषद सुमेधा स्काॅलरषिप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे कर छात्र-छात्राओं को उच्च षिक्षा के लिये प्रोत्साहित कर रहा है।
ज्ञातव्य रहे कि योजना के तहत उच्च षिक्षा प्राप्त करने वाले राजस्थान के योग्य विद्यार्थियों को यषद सुमेधा स्काॅलरषिप के लिए चयन किया है। इस हेतु परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम तथा उच्च षिक्षा में 75 प्रतिषत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया जाता है। राजस्थान के अजमेर, भीलवाडा़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों के  छात्र-छात्राओं का सरकारी इंजीनियरिंग काॅलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
इस अवसर पर भीलवाड़ा के छात्र सौरव मेहरा उदयपुर के जितेन्द्र डांगी एवं छात्रा आस्था गोयल ने हिन्दुस्तान जिंक़ को यषद सुमेधा योजना के लिये धन्यवाद दिया तथा सराहना की। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में टेलेन्ट की कमी नहीं है बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता की जरूरत है। आर्थिक सहायता से वंचित बच्चों का विकास किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सुमेधा की संरक्षक श्रीमती कमल मेहता, हिन्दुस्तान जिंक़ के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वेदान्ता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल की सोच है कि युवा देष का भविष्य है जिन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान कराना आवष्यक है। देष में प्रत्येक बच्चे को षिक्षा एवं अच्छा स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के अनुरूप ही यषद सुमेधा स्काॅलरषिप उन बच्चों के विकास में सहायक सिद्ध होगी जो कि ग्रामीण क्षेत्र की निखरती प्रतिभाएं है। हिन्दुस्तान जिं़क अपने सामाजिक उत्तरायिदत्व के तहत ऐसे कार्यों के लिए समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान करता रहा है।
ज्ञातव्य रहे कि राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव स्व. एम.एल. मेहता ने सुमेधा की स्थापना 1998 में की थी। सुमेधा संस्था का उद्देष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रतिभाषाली बच्चों को उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च षिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। अभी तक इस संस्था ने 6000 से अधिक छात्रों की सहायता कर चुकी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *