ज़ावर कम्यूनिटी सेन्टर के बच्चों ने किया एमकेएम प्रतियोगिता का दौरा

BY — January 24, 2019

फुटबाॅल खेल के लिए देश भर में प्रसिद्ध और फुटबाॅल खेल के प्रति उत्साह रग रग में भरे जुनुन और जोश को देखते हुए जावर के आसपास हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा द फुटबाॅल लिंक के सहयोग से संचालित कम्युनिटी सेन्टर के 85 उभरते खिलाडियों ने मोहन कुमार मंगलम प्रतियोगिता में आयोजित मैचों का लुत्फ लेते हुए जावर स्टेडियम का दौरा किया।

साथ ही जिं़क फुटबाॅल आवासिय फुटबाॅल अकादमी के 32 बच्चों ने भी स्टेडियम और खेल का आनंद लिया। देश की श्रेष्ठ फुटबाॅल टीमों के खेल और प्रदर्शन से बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी नजर आयी। फुटबाॅल खेल में रूचि लेकर इस अंचल की पहचान बरकरार रखने में आसपास के 12 गावों की प्रतिभाएं इस खेल की कोचिंग ले रही जो कि इस खेल में अपना,गावं , राज्य और देश का नाम रोशन करने का जज्बा रखती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *