Header Banner

जावर में स्माइल आन व्हील्स से 1271 ग्रामीणों को लाभ

BY — January 30, 2019

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जावर माइन्स के आस-पास के क्षेत्र के 28 गांवों में जनवरी में 1271 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और चिकित्सा की गई।

हिन्दुस्तान जिंक जावर में माह अक्टुबर से शुभारम्भ की गई परियोजना के अन्तर्गत पूर्णतया सुसज्जित मोबाइल वेन गांव-गांव में घुमकर ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित इस परियोजना को पार्टनर संस्था स्माइल फाउण्डेषन द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। डाक्टर, नर्स, फारमेस्सिट और कम्युनिटी मोबालाइजर ओर आवश्युक लेब टेस्ट किट से सुसज्जित वेन द्वारा स्वास्थ्य जांच, लेब टेस्ट और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा एन्टीनेटल और पोस्ट नेटल चेकअप से इस माह 17 माताओं को लाभान्वित किया गया है।

खुशी आंगनवाड़ी परियोजना में सम्मिलित आंगनवाड़ियों के पंजीकृत 492 बच्चों को भी स्वास्थ्य जांच कर जानकारी के साथ निःशुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही है। प्रत्येक माह में होने वाले केम्प की समय सारणी का रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें जावर, टीड़ी, केवड़ा, अमरपुरा, पाड़ला, चणावदा, ओड़ा, भालड़िया, जाबला, पडुणा पंचायत के चयनित 28 गांव सम्मिलित है। 136 विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है।
उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए स्माइल आन व्हील्स योजना की शुरूआत माह अक्टुबर में जावर में की गई थी और भांति इस योजना में चंदेरिया जिंक स्मेल्टर के 25 और रामपुरा आगुचा के 30 गांवों में यह योजना तीन माह से जारी है। जावर, चंदेरिया जिंक स्मेल्टर और आगुचा खान के 83 गांवों में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा हैं जिसमें चयनित ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व राजकीय अस्पतालों में रेफर कर उनका नियमित फोलो अप किया जाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply