
उदयपुर। झाड़ोल के कालीवास स्थित राजकीय विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिये देवबाला भण्डारी ट्रस्ट की ओर से खेल सामग्री भेंट की गई।
ट्रस्ट अध्यक्ष केएस भण्डारी ने बताया कि विद्यालय में पिछले काफी समय से खेल सामग्री की मंाग की जा रही थी जिसे क्लब ने इस मांग को ध्यान में रखते हुए एसएम सेठिया के सहयोग से हर प्रकार की खेल सामग्री प्रदान की,इससे अब बच्चों में न केवल खेल भावना का विकास होगा वरन् उनके भीतर दिखी खेल कला बाहर आ सकेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद चैधरी, सचिव केवी रमेश, केएस भण्डारी, वर्धमान मेहता, समता भण्डारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.