Header Banner

निशुल्क मधुमेह जांच शिविर में 84 की हुई जांच

BY — February 4, 2019

उदयपुर। लायन्स क्लब लेकसिटी व फोर्टिस हाॅस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आज दुर्गा नर्सरी रोड़ स्थित सुखाड़िया समाधि पर निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें 84 मोर्निंग वाॅकर्स की मधुमेह की जांच की गई। इनमें से 5 नये मधुमेह रोगी निकले।

क्लब अध्यक्ष प्रमोद चैधरी ने बताया कि इस अवसर पर इसके अलावा सभी मोर्निंग वाॅकर्स की रेन्डम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वैट की जांचे की गई। शिविर में डाॅ. कमला कवंरानी व डाॅ. जय चोर्डिया ने उन लोगों को सलाह दी जनके जांच परिणाम आशानुरूप आयें। इस अवसर पर लायन प्रमोद चैधरी,सचिव लायन के.वी.रमेश, लायन राजीव मेहता, लायन प्रवीण आंचलिया, लायन के.जी.मूंदड़ा, लायन अशोक त्रिवेदी,राहुल जैन, सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। शिविर में फार्टिस हाॅस्पिटल के अमित शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply