Header Banner

अशोक लिलेण्ड की रिटेल शाप का शुभारम्भ

BY — February 13, 2019

उदयपुर। टाउनहाल स्थित मारू ओटोमोबाईल्स पर आज अशोक लिलेण्ड की अधिकृत शाॅप का कम्पनी के महाप्रबन्धक अजय अरोड़ा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, भाजपा शहर उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन एवं समाजसेवी मोतीलाल मारू ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मारू ओटोमोबाईल्स के प्रोपायटर चेतन जैन ने बताया कि इस शाॅप पर शोक लिलेण्ड की सभी गाड़ियों के ओरिजनल पार्ट्स वाजिब दामों पर उपलब्ध रहेंगे। कम्पनी के योगेश शर्मा, कृष्ण अवतार उपाध्याय, उदयपुर ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेशलाल अग्रवाल, सचिव तुषार जैन, राजकुमार फत्तावत, भीमनदास तलरेजा, नितिन सेठ, संजय नलवाया, विनय मोगरा, कुन्दन सहित उदयपुर ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन के अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply