Header Banner

जिंक के स्माइल आन व्हील्स प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छता की जानकारी

BY — March 2, 2019

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड तत्वाधान स्माइल आॅन व्हील्स प्रोजेक्ट के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटिया ग्राम पंचायत झाबला में सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। स्माइल आॅन व्हील्स प्रोजेक्ट के अन्तर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटिया में स्वच्छता कैम्प का आयोजन किया गया।

इस स्वच्छता कैम्प में हेल्थ मोबाइल वैन प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर मधुसूदन एवं डाॅ. आषीष पूनिया के द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने मलेरिया रोग लक्षण आदि के बारे में बताया कि घर के आस-पास पानी को इकट्ठा न होने दे। उस स्थान को सुरक्षित रखना चाहिए और पानी इकट्ठा होने से उसमें डेंगू मच्छर की सम्भावना रहती है। बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने के तरीके को बताया और बीमारी से छूटकारा कैसे पाया जाता है उसकी भी जानकारी दी। इस स्वच्छता कैम्प में स्कूल के 142 बालक-बालिकाओं ने इस स्वच्छता के बारे में जानकारी ली।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply