Header Banner

ग्लोबल मेन्टरिंग वाॅक 10 को, पोस्टर लान्च

BY — March 2, 2019

उदयपुर। शहर की प्रोफेशनल महिलाओं के ग्रुप वूमन मेन्टोर्स फोरम महिला दिवस के उपलक्ष में आगामी 10 मार्च को शहर की सभी प्रोफेशनल महिलाओं के लिये लगातार दूसरे वर्ष ग्लोबल मेन्टोरिंग वाॅक का ओयाजन फतहसागर पाल पर किया जायेगा। जिसके पोस्टर का आज सेलिब्रेशन माॅल के पास स्थित आरबीएल हाउस में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की सीएसआर हेड नीलिमा खेतान एवं फोरम की उदयपुर कार्यकारिणी की सदस्याओं ने विमोचन किया।

ग्रुप की शिल्पा बापना ने बताया कि आयोजन के सन्दर्भ में आरबीएल हाउस में सदस्याओं के लिये एक ओरियन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमंे आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई।
शुभ सिंघवी ने बताया कि 10 मार्च रविवार को प्रातः साढ़े 6 बजे वाॅक फतहसागर पाल से प्रारम्भ हो कर देवाली छोर पंहुचेगी। वाॅक को फोरम की संरक्षिका निवृत्ति कुमारी झण्डी दिखाकर रवाना करेगी।
हसीना चक्कीवाला ने बताया कि आज इस आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें प्रिया मोगरा,चंद्रिका झोटा,पूनम राठौड़,समीना कुराबड़वाला, शिल्पी मोहन, सोफिया नलवाया सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। जयपुर की अर्चना सुराणा और डाॅ.अनिता भण्डारी के मार्गदर्शन में यह वाॅक आयोजित होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply