Header Banner

नाक, कान, गला रोग चिकित्सा शिविर का 124 ने लिया लाभ

BY — March 5, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर, गीतांजलि हाॅस्पीटल एवं रामचन्द्र चम्पालाल धर्मशाला के संयुक्त तत्वावधान में धर्मशाला परिसर में नाक, कान एवं गला रोग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 124 रोगियों अपने रोग की जांच करा कराकर उचित परामर्श लिया।

क्लब अध्यक्ष ओपी सहलोत ने बताया कि शिविर नाक,कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके गुप्ता एवं डाॅ. वीपी गोयल के नेतृत्व में डाॅ.अशोक शर्मा, डाॅ. कनक मित्तल, डाॅ. माया सिंह, डाॅ. गौरव शर्मा ने रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया।
शिविर में सचिव राकेश माहेश्वरी,डाॅ. प्रदीप कुमावत, डाॅ. निर्मल कुणावत, सुरेश सिसोदिया, संजय भटनागर, पदम दुगड़, आशा कुणावत, डाॅ. स्नेहलता सहलोत, अंजू माहेश्वरी ने सहयोग दिया। रामचन्द्र चम्पालाल धर्मशाला के गिरीश माहेश्वरी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply