1500 से अधिक सखियों ने हर्षोल्लास से की भागीदारी

BY — March 7, 2019

1500 से अधिक सखियों ने हर्षोल्लास से की भागीदारी
हिन्दुस्तान जिंक देबारी में सखी उत्सव कार्यक्रम
हिन्दुस्तान जिंक देबारी, मंजरी फाउण्डेशन एवं हनुमान वन विकास समिति के संयूक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकुद एवं सांस्कृतिक भवन मे सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 1500 से ज्यादा महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ महिला दिवस मनाया वं परिवार, समाज और देश को सशक्त बनाने का प्रण लिया।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि देबारी इकाई प्रधान मनोज नशीने ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा महिलाओं के लिये, महिलाओं के द्वारा चलाये जा रहे सखी कार्यक्रम कि प्रशंशा करते हुए बताया कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सखी एवं खुशी कार्यक्रम महिलाओं एवं बच्चों पर केन्द्रीत हैं।
समारोह का शुभारंभ इकाई प्रधान मनोज नशीने, एचआर हेड पीयूष वर्डिया, इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, आदि ने दीप प्रज्ज्वलीत कर किया। कार्यक्रम में सखी महिलाओ ंने विभिन्न खेलकूद, रस्साकस्सी, म्यूजिक रेस, मटका रेस, चम्मच रेस, आदि प्रतियोगिताओं में बढ-चढ कर हिस्सा लिया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नाटक, सडक सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, के द्वारा गा्रमीण महिलाओं ने विभिन्न कुरीतीयों को दूर करने का सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक की महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शिरकत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर विभाग द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं कि विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सेवा मंदिर, विद्याभवन सोसायटी, कोस्वी संस्थान, फूटबाल लिंक एवं बायफ संस्था का सराहनीय सहयोग रहा। उल्लेखनीय हैं कि हिन्दुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर, राजसमन्द, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ तथा अजमेर एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में भी सखी परियोजना संचालित की जा रही हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *