Header Banner

लेकसिटी के दीपक छोटे परदे पर

BY — March 9, 2019

उदयपुर। शहर के दीपक शर्मा का एक्ंिटग टेलेन्ट छोटे परदे पर देखने को मिल रहा है। हाल ही 5 मार्च को हुआ टेलीकास्ट सोनी टीवी पर सीरियल क्राईम पेट्रोल दस्तक में उन्होंने अपना दमदार किरदार निभाया।

एक्टर दीपक शर्मा के मैनेजर विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह एपिसोड दो बच्चों पर आधारित है इसमें उन्होनें एक दोस्त एवं नकारात्मक किरदार निभाया। उनके मीडिया मैनेजर ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी लेकसिटी के उभरते एक्टर दीपक शर्मा कुछ सीरियल एवं प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके है। इन्होनंें अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत स्टार भारत पर प्रसारित सावधान इण्डिया से की। दीपक शर्मा इतने में ही सिमटे हुए नही है वे एक्टर के साथ एंकरिंग के क्षेत्र में भी शहर में एक जाना -पहचाना नाम है। मैनेजर विवेक अग्रवाल ने बताया कि कलाकार के लिए सबसे अहम् ‘‘ब्रेक‘‘ होता है, जिससे हर कलाकार फर्श से अर्श तक पहुंच सकता है एवं मेहनत व हुनर भी जरूरी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply