Header Banner

योग साधना शिविर प्रारम्भ, 550 लोगों ने पिया काढ़ा

BY — March 10, 2019

उदयपुर। योग सेवा समिति उदयपुर,डाॅ. सुन्दरलाल दक चेरिटेबल ट्रस्ट, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डाॅ. सुन्दर लाल दक की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय योग साधना शिविर अम्बामाता स्थित योग सेवा समिति परिसर में प्रारम्भ हुआ।

समिति अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मेहता ने बताया कि योग प्रशिक्षक सुरेश पालीवाल के नेतृत्व में प्रारम्भ हुए इस शिविर में 66 लोगों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। बीच-बीच में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गयी।
संस्थापक प्रेम दक ने बताया कि आज प्रातः 8 से 11 बजे तक मौसमी बीमारिेयों एवं स्वाईन फ्लू से निपटने के लिये काढ़ा वितरण भी किया गया। जिसका 550 लोगों ने काढ़ा पी कर इसका लाभ उठाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply