दुर्घटना शून्य क्षति के लक्ष्य के साथ हिन्द जिंक में सुरक्षा सप्ताह

BY — March 12, 2019

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिं़क शून्य दूर्घटना और शून्य क्षति के लक्ष्य को सुनिश्चित करें एवं हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा का ब्राण्ड एंबेसेडर हो यह बात हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने हिन्दुस्तान जिं़क के यशद भवन आॅडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि हमारी सभी इकाईयों में उत्पादन से पहले सुरक्षा पर बल दिया जाता है हम सभी सुरक्षा के प्रति स्वयं और साथी की जिम्मेदारी को आवश्यक रूप से निभाएं। कार्यक्रम में नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में हिन्दुस्तान जिं़क ईकाईयों के पांच जोन द्वारा नियर मिस की महत्वता और मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, सुरक्षित कार्यप्रणाली, जीवन रक्षक नियम, सुरक्षित वाहन संचालन से सुरक्षा जागरूकता का संदेश दिया ।

श्रेष्ठ नुक्कड नाटक का पुरस्कार रामपुरा आगूचा की टीम ने जीता। बेस्ट सेफ्टी माॅडल इंटरलाॅकिंग हैलमेट विद बाइक, दरीबा को दिया गया। समापन समारोह में अतिथियों ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं पोस्टर प्रतियोगिता, सुरक्षा नारा प्रतियोगिता, क्वीज, रंगोली, सेफ्टी विडियो, सुरक्षा एंबेसेडर के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में हिन्दुस्तान जिं़क के डायरेक्टर आॅपरेशन्स लक्ष्मण सिंह शेखावत ने हिन्दुस्तान ज़िंक के सभी कर्मचारियांे को सुरक्षा के प्रति सजगता हेतु बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति घर और कार्यस्थल पर सुरक्षा के सिद्धान्तों का अनुसरण अवश्य करें। उन्होंने आव्हान किया कि हम सभी को मिलकर सुरक्षा को और सुदृढ बनाना जिससे सभी जागरूक हों और सुरक्षा का वातावरण हमेशा बना रहें। अमिताभ गुप्ता, नीलिमा खेतान, कविता सिंह, स्काॅट कैथनेस, शरद गर्गिया, राजेन्द्र सिंह आहुजा, राजेन्द्र पण्डवाल, महेश तोडकर,वीपी जोशी सहित हिन्दुस्तान जिंक के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। संचालन हंसा व्यास ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *