Header Banner

प्रत्येक बूथ पर दस कार्यकर्ता लगेंगे ओबीसी वर्ग के : तंवर

BY — March 13, 2019

ओबीसी विभाग का जिलास्तरीय सम्मेलन
उदयपुर। अन्य पिछड़ा विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण तंवर ने कहा कि ओबीसी की छोटी-छोटी जातियों को जोड़ कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। आने वाले लोकसभा चुनाव में ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अहम भूमिका निभा कर कांग्रेस को जिताना है ओर राहुल गांधी को प्रधान मंत्री बनाना है। प्रत्येक बूथ पर ओबीसी वर्ग से दस कार्यकर्ताओं की टीम लोकसभा चुनाव से पूर्व गठित कर उन्हें प्रशिक्षित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ओबीसी वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वे बुधवार को सेक्टर 11 स्थित कृषि व्यापार भवन में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलास्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप् में संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि देहात जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष हरीश धायभाई थे।
पूर्व सांसद एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि सभी को एकजुट रहकर कांग्रेस का काम करना चाहिये। आपसी मनभेद ओर मतभेद नही रख कर कांग्रेस का काम करना चाहिए।आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी तरह तरह के झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का काम करेंगे।
ओबीसी कांग्रेस देहात के जिला अध्यक्ष हरीश धायभाई ने कहा कि जिले में ओबीसी का संगठन सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। जिले ओर ब्लाक में विस्तार किया जाएगा। सम्मेलन को ओबीसी के ब्लाॅक अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर ओबीसी के प्रदेश संयोजक एवं उदयपुर प्रभारी अनुभव चंदेल, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, एआईआईसीसी सदस्य विवेक कटारा, ओबीसी के राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण मंगरोरा, पीसीसी सदस्य रामलाल गाडरी, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, हिरण मगरी ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक की कार्यकारिणी के सदस्य ओबीसी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply