Header Banner

होली स्नेह मिलन समारोह

BY — March 19, 2019

होली स्नेह मिलन समारोह
उदयपुर। उदयपुर ओटोमोबाईल्स डीलर्स एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन समारोह महाप्रज्ञ विहार स्थित भैरवबाग में आयोजित किया गया।

सचिव तुषार जैन ने बताया कि समारोह में 425 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अन्त्याक्षरी एवं संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ो महिला-पुरूष तक ने भाग ले कर इसका आनन्द लिया। संास्कृतिक संध्या का आगाज बालिकाआंे द्वारा गणपति वंदना की प्रस्तुति के साथ हुआ। तत्पश्चात एकल,कपल एवं ग्रुप डांस की 21 प्रस्तुतियंा हुई।
उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों को 8 ग्रुपों में विभाजित कर अन्त्याक्षरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में भांग ग्रुप विजयी राहा। अन्त्याक्षरी कार्यक्रम का संचालन सपना सेठ,माधुरी जैन, कुसुम भंसाली ने किया।
इस अवसर पर पारम्परिक वेशभूषा कार्यक्रम में पुरूष वर्ग में मुकेश मेनारिया, महिला वर्ग में डाॅ. विद्या मेनारिया एवं बालक वर्ग में मास्टर प्रांजल मेनारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने पुरूस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन ज्योति जैन एवं मीना मोगरा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply