Header Banner

उत्साह एवं उमंग के साथ सखियों ने मनाई होली

BY — March 19, 2019

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज एमबी काॅलेज के सामनंे स्थित मेहरानगढ़ में उत्साह एवं उमंग के साथ होली उत्सव मनाया।

सोसायटी संरक्षक कविता मोदी ने बताया कि सदस्याओं ने तिलक होली खेलने का वादा करते हुए पुलवामा शहीदों को श्रृद्धांजली दी। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने आगामी लोकसभा चुनावों में न केवल अपने घरों से वरन् आमजन से भी शत-प्रतिशत वोटिंग कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रेखा असावा ने होली संबंधित खेल खेलायें। मधु खमेसरा,तारा नागर, प्रतिभा, निर्मल ने सभी को होली के टाईटल देकर उनका मनोरंजन किया। दीपा साबला, दीपमाला, शिल्पी, निधि कुमट, निधि सक्सेना, मंजू सोनी, अनिता सिंधी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। विभिन्न प्रकार के आयोजित गेम में बीना सोनी, पूर्णिमा नाहर प्रथम, शिल्पा तलेसरा द्वितीय, मधु खमेसरा, प्रीति व्यास तृतीय रही। अंत में ममता सुराणा ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply