Header Banner

बीएन फार्मेसी से 14 विद्यार्थियों का कैम्‍पस प्‍लेसमेंट

BY — March 23, 2019

स्थानीय भूपाल नोबल्स फार्मेसी महाविद्यालय में फार्मा कंपनियों द्वारा नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार आयोजित किये गए।

प्राचार्य डॉ युवराज सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि मैक्लीवड्स फार्मास्युटिकल्स तथा अरिस्टो फार्मास्युटिकल्स द्वारा मैनुफैक्चरिंग एवं क़्वालिटी कंट्रोल के लिए ये साक्षात्कार आयोजित किये गए। प्लेसमेंट कमेटी के इंचार्ज डॉ कमल सिंह राठौड़ ने बताया कि इन साक्षात्कार को मैक्लेओडस के असिस्टेंट जनरल मैनेजर पूर्व विंग कमांडर विशाल आनंद, करण शर्मा और सत्यब्रत साहू ऑफीसर्स ह्यूमन रिसोर्स ने तथा अरिस्टो के ओतसिरा डिवीजन कर लिए बी के साहू ने साक्षात्कार लिया और 14 विद्यार्थियों का चयन किया। इस दौरान डॉ रविन्द्र कामले, डॉ जय सिंह वाघेला और अरविंद सिंह राठौड़ का सहयोग रहा। फॉर्मेसी अधिष्ठाता डॉ महेंद्र सिंह राणावत ने चयनित छात्र छात्राओं को बधाई प्रेषित की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply