हिन्दुस्तान जिंक ‘ग्रेट प्लेस टू वक-सर्टिफाइड’ से सम्मानित

BY — April 25, 2019

वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क-सर्टिफाइड’ से सम्मानित किया गया हैं। हिन्दुस्तान जिं़क ने ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सर्वे में भाग लिया था जहां मानव संसाधन की कार्यविधियों एवं संस्कृति के आॅडिट के आधार पर हिन्दुस्तान जिंक को ‘कार्य करने के लिए उत्तम स्थान’ पाया गया है।

हिन्दुस्तान जिं़क को इस मान्यता के लिए तीन स्तम्भ जिम्मेदारी से कार्य, बिल्डिंग स्ट्राॅग रिलेषनषिप, एंिडंग एण्ड शेयरिंग वेल्यू समर्थित रहे हैं। कंपनी एक गतिशील एवं सम्पन्न कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्व है जहां क्षमताओं को महत्व, नेतृत्व विकसित तथा प्रदर्शन को पुरस्कृत किया जाता है। हिन्दुस्तान जिं़क एक जीवंत कार्य वातावरण प्रदान करता है तथा कर्मचारियों को उच्च प्रदर्शन एवं प्रतिभा आधारित वातावरण में अपने कौशल को विकसित करने में सक्षम बनाया जाता है। हिन्दुस्तान जिं़क में संविदा कर्मचारियों सहित 17000 कर्मचारी कार्यरत है।
वर्क टू प्लेस/ संस्थान एक वैश्विक प्रबन्धन अनुसंधान एवं परामर्श कंपनी है जो संगठनों में बेहतर कार्यस्थलों का निर्माण करके व्यावसायिक उद्देश्य को प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए समर्पित है। यह संस्थान दुनिया भर में हर वर्ष 7000 से अधिक संगठनों के साथ काम करते हैं और अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची के माध्यम से दुनिया भर में ग्रेट कार्यस्थलों को पहचानने और मान्यता प्रदान करने का काम करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Tags:
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *