Header Banner

महिलाओं ने पक्षियों के लिये 51 परिण्डे बांधे

BY — April 25, 2019

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव व मातुुश्री क्लब ने वैशाख में पड़ती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिये दाना-पानी की व्यवस्था का आज ओरियंटल पैलेस मंे संकल्प लिया और क्लब की ओर से 51 महिलाओं को विभिन्न स्थानों परिण्डे लगानें के लिये परिण्डे बांटे।

संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ के सानिध्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में देश की जागरूक नागरिक होने के नाते महिलाओं ने मतदान दिवस के दिन वोट करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दोनों क्लबों के अध्यक्ष, सचिव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर सरिता न्याती, आशा नरानीवाल, आभा झंवर, रीमा सोमानी, कविता बल्दवा, राजकुमारी आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply