Header Banner

इनरव्हील ने 7 वें राजकीय विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल

BY — April 27, 2019

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर ने वर्ष 2018-19 के 7 वें राजकीय विद्यालय के रूप में बेदला खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित कर उस सर्व सुविधायुक्त बना दिया। इस हैप्पी स्कूल का उद्घाटन रोटरी के पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने किया।

क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि इस दौरान विद्यालय को 10 बैंचे,पानी की टंकी, पंखा, बच्चों के लिये शूज, विद्यालयी गणवेश प्रदान की। विद्यालय में रंगरोगन कर उसे सुन्दर बनाया। बालिकाओं के लिये अलग से बने शौचालय में रंगरोगन कराया।
इस अवसर पर सिंघवी ने इनरव्हील क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रश्ंासा करते हुए दूसरों के लिये प्रेरणा बन गये है। समारोह में सचिव अंजू माहेश्वरी,वीना सिंघवी,सीता पारीख,विद्यालय की अध्यापिका रेखा जैन सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply