नवनिर्मित रोटरी टाया फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ

BY — May 7, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से अशोक नगर रोड नंबर 3 पर बने नवनिर्मित रोटरी टाया फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ मंगलवार को समाजसेवी एवं वॉलकेम इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद सिंघल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सिंघल ने सेंटर का अवलोकन करते हुए कहा कि यह सेंटर शहर के मध्य होने से पीड़ितों को काफी लाभ पंहुचायेगा। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह से फिजियोथैरेपी के जरूरतमंदों के लिए शिवलाल मोहनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क भवन उपलब्ध करवाया गया है और सभी उपकरण रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं यह वास्तविक रूप में मानव सेवा का उदाहरण है। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष ओ.पी.सहलोत ने बताया कि शिविर का समय सुबह 8 से 12 और शाम 5 से 7 तक रहेगा। उद्घाटन अवसर के मौके पर 6 दिन निशुल्क फिजियोथैरेपी सेवाएं दी जाएगी और इसके बाद भी ये सेवायें नो प्रोफिट-नो लाॅस पर सुविधाएं शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेगी। क्लब के कम्युनिटी सर्विस निदेशक महेंद्र टाया ने बताया की शिविर में कंधा, गर्दन,कमर, घुटनों व जोड़ो का दर्द,मानसिक एवं शारीरिक अपंगता,शारीरिक अंगो की विकृति,फेक्चर या ऑपरेशन के बाद की समस्या,बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की समस्या,नसों व खून की नलियों में खराबी तथा मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं का निदान किया जायेगा। इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान पारस सिंघवी, डॉ. प्रदीप कुमावत, रो. यशवंत कोठारी, रो. निर्मल कुणावत, डाॅ. बीएल सिरोया सहित रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *